Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्यूटी के दौरान बन्दर के साथ खेलना नर्सों पर पड़ा भारी, कालेज प्रशासन ने किया..

July 9, 2024

ड्यूटी के दौरान बन्दर के साथ खेलना नर्सों पर पड़ा भारी, कालेज प्रशासन ने किया..

बहराइच। सरकारी महिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान बंदर के बच्चे के साथ खेलने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद छह महिला नर्सों को मेडिकल कालेज प्रशासन ने निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में अस्पताल में एप्रन पहने कुछ नर्सें बंदर के बच्चे के साथ खेलती दिख रही हैं।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एम.एम. त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अंतर्गत आने वाले जिला अस्पताल (महर्षि बालिका चिकित्सालय) के प्रसूति विभाग में स्टाफ नर्स अंजलि, किरन सिंह, आंचल शुक्ला, प्रिया रिचर्ड, पूनम पांडे व संध्या सिंह तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों इन महिला स्टाफ नर्सों का ड्यूटी के समय अस्पताल में बंदर के बच्चे से खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया।

वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने इन सभी को बीती पांच जुलाई को निलंबित कर दिया है। प्रधानाचार्य के आदेश पर डॉक्टरों की पांच सदस्यीय एक समिति प्रकरण की जांच कर रही है।

सीएमएस ने बताया कि अग्रिम आदेशों तक इन नर्सों से ना तो विभागीय या चिकित्सकीय कार्य लिया जाएगा और ना ही ये उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें