Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

November 25, 2023

नोएडा में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

नोएडा (उप्र): नोएडा के दादरी थानाक्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके पास से अवैध हथियार तथा लूट ली गयी ट्रैक्टर ट्राली बरामद की।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने एक व्यक्ति की सीमेंट से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली को हथियार के बल पर लूट लिया था।

उन्होंने बताया कि इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने 16 घंटे के अंदर एक मुठभेड़ के दौरान बदमाशों– विजय कुमार ,विष्णु शर्मा, पिंटू शर्मा तथा विनोद को गिरफ्तार किया ।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोलियां चारों के पैर में लगीं। अपर उपायुक्त ने बताया कि उनके पास से पुलिस ने चार देसी तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार ,लूटे गये ट्रैक्टर और उसमें भरे हुए 320 कट्टे सीमेंट आदि बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें