Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बागपत में तैनात पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मृत्यु, साथी घायल

April 26, 2023

बागपत में तैनात पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मृत्यु, साथी घायल

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत पुलिस विभाग की सर्विलांस सैल में तैनात आरक्षी की ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कुंडली के नजदीक ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी है जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया है।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सर्विलांस सैल में तैनात दीपक यादव और उनका साथी गवेंद्र मंगलवार रात किसी मामले में दबिश देने के लिए हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र में जा रहे थे। बताया कि देर रात करीब तीन बजे जैसे ही दोनों ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कुंडली के नजदीक पहुंचे तो उनकी कार में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सिपाही दीपक यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि साथी गवेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि सोनीपत पुलिस ने मृतक के शव को फिम्स हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बागपत की भजन विहार कालोनी में रहने वाले मृतक आरक्षी दीपक यादव मूल रुप से नौरंगाबाद जिला बुलंदशहर के रहने वाले थे।सड़क हादसे में सिपाही की मृत्यु की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले और बागपत से पुलिसकर्मी भी फिम्स हॉस्पिटल पहुंच गए। सिपाही की मृत्यु से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, मृतक सिपाही दीपक यादव की हादसे में मृत्यु होने से पुलिस महकमे में शोक छा गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें