Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मशहूर अभिनेत्री का अश्लील वीडियो बना किया वायरल, अब होटल को Mumbai Police ने भेजा नोटिस

August 24, 2024

मशहूर अभिनेत्री का अश्लील वीडियो बना किया वायरल, अब होटल को Mumbai Police ने भेजा नोटिस

वाराणसी। जिले के चौक स्थित एक होटल को मुंबई की बांगुरनगर एलआर स्टेशन की पुलिस ने नोटिस दी है। पुलिस ने मैनेजमेंट को होटल के रिकॉर्ड के साथ थाने पर उपस्थित होने को कहा है। मामला मराठी अभिनेत्री के अश्लील वीडियो वायरल करने से जुड़ा है। मराठी धारावाहिक में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री का साल 2023 में अश्लील वीडियो सामने आया था। इसके बाद उसने मुंबई पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस की मानें तो साइबर जालसाजों ने 2023 में उसे मुनाफा कमाने के लिए इंस्टाग्राम पर अपने झांसे में लिया था। अकाउंट खोलने के कुछ दिन बाद उसे पता चला की उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया गया है।

मुंबई के गोरेगांव की रहने वाली मराठी अभिनेत्री ने बताया इंस्टाग्राम पर रेनाउन एप के संबंध में एक महिला ने मैसेज करके बताया कि इससे काफी पैसा कमाया जा सकता है। इस पर उसने उसमें अकाउंट खोला। इसके बाद एक युवक उसे गाइड करता रहा। कुछ दिन बाद एक अन्य आईडी से मैसेज आया कि आप का अश्लील वीडियो वायरल है और वह वीडियो उसे भेज दिया गया। इस पर उसने पुलिस की सहायता ली।

मुंबई पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि यह वीडियो वाराणसी के चौक थाने के एक होटल के वाई-फाई से कनेक्ट कर वायरल किया गया। इसे यहीं से बनाया गया। फिर अलग-अलग सोशल वेबसाइट पर अपलोड किया गया। इस पर उक्त होटल को नोटिस भेजते हुए रिकार्ड के साथ थाने पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें