Site icon Dainik Savera Times

बलरामपुर में पुजारी के बेटे की गोली मारकर हत्या

Yamunanagar Shot Fire

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी के बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि नगर के खलवा मोहल्ले के निवासी 25 वर्षीय शत्रोहन द्विवेदी को बुधवार की रात कुछ लोग घर से मोटरसाइकिल पर बिठाकर लेकर गये थे और बृहस्पतिवार को उसका शव नगर के सुनसान इलाके दीपवा बाग बांध के पास पड़ा मिला।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह शव पड़े होने की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, शव पर गोली मारे जाने के निशान पाये गये हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम बनाई गई हैं।

ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फायरिंग घटना के बाद जिंदगी को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

Exit mobile version