Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानाध्यापक कक्षा पांच की छात्र के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार

October 14, 2023

प्रधानाध्यापक कक्षा पांच की छात्र के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कक्षा 5 की एक छात्र से ईल हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी आसिफ जमाल (42), रोजा पुलिस थाना अंतर्गत एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक है। उन्होंने बताया कि यह मामला शुक्रवार को तब सामने आया, जब लड़की के परिवार ने एक शिकायत में आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक ने कक्षा में लड़की के साथ ईल हरकत की और चुप रहने के लिए उसे 10 रुपये दिए।

उन्होंने कहा कि जब वे प्रधानाध्यापक के बारे में पूछताछ करने के लिए स्कूल गए, तो अन्य छात्रओं ने भी उत्पीड़न की ऐसी ही कहानियां बताईं। पुलिस ने कहा कि प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक ग्रामीण ने उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह विद्यालय पहुंचे और हेडमास्टर और वहां पढऩे वाली लड़कियों से बात की। सिंह ने कहा कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एक समिति बनाई गई है, जिसमें एक महिला सदस्य भी होंगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें