Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिन्दू युवक का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में काजी, प्रेमिका समेत 5 लोग गिरफ्तार

February 11, 2025

हिन्दू युवक का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में काजी, प्रेमिका समेत 5 लोग गिरफ्तार

बिजनौर (उप्र): बिजनौर जिले की पुलिस ने पुराना धामपुर क्षेत्र में निकाह के लिए हिंदू युवक का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक काजी और युवक की प्रेमिका समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पुराना धामपुर निवासी जसवंत सिंह की ओर से रविवार को दी गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मार्छाल ने बताया कि शिकायतकर्ता के बेटे मुकुल का नई सराय मोहल्ले की निवासी सायमा के साथ प्रेम प्रसंग था।

उन्होंने बताया कि प्रेमिका, उसके पिता शाहिद, मां रुखसाना, काजी मौलाना इरशाद और मौलाना गुफरान शनिवार रात मुकुल को मदरसे ले गए और उसका धर्म परिवर्तन करा, सायमा से निकाह करवा दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मौलाना इरशाद, मौलाना गुफरान, सायमा और उसके माता-पिता के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज कर रविवार को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें :- अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस और SPG का बड़ा सर्च ऑपरेशन: बस स्टैंड और कई इलाकों में की जांच

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें