Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी को आतंकियों से नहीं, हिंदुओं से डर लगता है : CM Yogi

May 14, 2024

राहुल गांधी को आतंकियों से नहीं, हिंदुओं से डर लगता है : CM Yogi

रायबरेली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को लोकसभा चुनाव में जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को खानपान की छूट देने वाली कांग्रेस को वोट न देना वरना राम जन्मभूमि का पुण्य पाप में बदल जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली के सरेनी में उन्होंने जनसभा कर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को लोकसभा चुनाव में कमल के फूल पर बटन दबाकर विजयश्री दिलाने की अपील की।

उन्होंने आह्वान किया कि अबकी बार-400 पार में रायबरेली भी रहेगा, क्योंकि यह अवध केसरी और अयोध्या की पावन धरा का क्षेत्र है। सीएम ने कहा कि पुलवामा में भारत के जवान शहीद हुए थे। पाकिस्तान का मंत्री उस घटना का समर्थन कर रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली के सरेनी पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा कर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को लोकसभा चुनाव में कमल के फूल पर बटन दबाकर विजयश्री दिलाने की अपील की। उन्होंने आह्वान किया कि अबकी बार-400 पार में रायबरेली भी रहेगा।

सीएम ने कांग्रेस को खानपान की स्वतंत्रता की बात पर चेताया, बोले कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक का भोजन एक ही है, लेकिन एक जगह उनके विचार बदल जाते हैं। वे जान लें कि गो हमारी माता है, जनम-जनम का नाता है। इसे काटोगो तो दो-दो हाथ हो जाएगा। कांग्रेस गोहत्या की छूट दे रही है। उन्होंने चेताया कि कांग्रेस के राम जन्मभूमि का पुण्य पाप में बदल जाएगा। सीएम ने अपील की कि कांग्रेस के इस पाप में नहीं पड़ना है। कांग्रेस देश के लिए खतरनाक खेलने जा रही है। देश उन्हें पहले ही बाहर का रास्ता दिखा चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें