Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चलती ट्रेन में 12 घंटे तक रेल सफाईकर्मी छात्र से करता रहा छेड़खानी, Railway Police ने उठाया ये कदम

September 29, 2023

चलती ट्रेन में 12 घंटे तक रेल सफाईकर्मी छात्र से करता रहा छेड़खानी, Railway Police ने उठाया ये कदम

मुजफ्फरपुरः रेल यात्रा के दौरान छेड़खानी के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन जब छेड़खानी का आरोप किसी रेलकर्मी पर ही लगे तो फिर इसे क्या कहेंगे। ऐसा ही एक मामला जालंधर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस में सामने आया है, जहां एक रेल सफाईकर्मी पर ट्रेन से यात्रा कर रही एक छात्र से छेड़खानी करने का आरोप है। मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि लुधियाना में नर्सगिं की पढ़ाई कर रही एक छात्र गरीबरथ एक्सप्रेस से अपने घर मोतिहारी आ रही थी। इस दौरान वह बीच में ऊपर वाले बर्थ से नीचे उतरकर अपना मोबाइल चार्ज करने लगी। इसी बीच एक युवक आकर वहीं बैठ गया और छात्र से मोबाइल नंबर मांगने लगा। आरोप है कि जब उसने मना किया तो युवक छात्र को परेशान करने लगा। रात में युवक छात्र के शरीर को भी किसी बहाने टच करता रहा।

गुरुवार सुबह छपरा स्टेशन के पास युवक लड़की के और नजदीक पहुंचने की कोशिश करने लगा। डरी सहमी छात्र दूसरे कोच में चली गई, लेकिन वहां भी यह युवक पहुंच गया। बाद में छात्र ने एक-दो यात्रियों को इस विषय में बताया। इस बीच, एक पुलिसवाले ने युवक की हरकत को भांप लिया, उसके बाद उन्होंने मुजफ्फरपुर रेल एसपी कंट्रोल को खबर दी। उधर, कंट्रोल से उसको पकड़कर रखने को कहा गया। कुछ यात्रियों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आने के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक की पहचान रेल सफाईकर्मी सौरभ के रूप में की गई, जो आगरा का रहने वाला बताया जाता है। यह अनुबंध पर रेलवे में कार्यरत है। मुजफ्फरपुर के रेल एसपी कुमार आशीष ने बताया कि छात्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें