Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Road Accident : अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजे की हुई मौत

November 6, 2024

Road Accident : अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजे की हुई मौत

बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बुधवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास मंगलवार की शाम एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार 40 वर्षीय विजेंद्र कन्नौजिया और उसके 20 साल के भतीजे रितेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के समय विजेंद्र और रितेश किसी रिश्तेदार के घर से अपने गांव गोपालपुर संवरा लौट रहे थे। कुरैशी ने बताया कि इस मामले में रितेश के भाई अभय ज्ञान की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उधर, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मालदह-बिहरा मार्ग पर मंगलवार की शाम एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई।

इस घटना में 26 वर्षीय जितेंद्र राजभर और 22 साल का पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से जितेंद्र को, हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही जितेंद्र की मौत हो गयी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें