Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Road Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, परिचालक सहित दो की मौत

September 8, 2024

Road Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, परिचालक सहित दो की मौत

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के अऊंग क्षेत्र में रविवार की भोर में कानपुर से वाराणसी जा रही वातानुकुलित जनरथ बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई जिसमें परिचालक सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि साल लोग घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि बस वाराणसी से कानपुर जा रही थी। यह कानपुर के विकास नगर डिपो की बस थी।

इस बीच चालक का बस से नियंत्रण हट गया और अउंग थाना क्षेत्र के ग्राम गोधरौली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में गोरखपुर के गदहा थाना निवासी बस परिचालक सर्वेश यादव (45) और कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी यात्री मोहित मिश्र (50) की मृत्यु हो गयी।

श्री जायसवाल ने बताया कि में यात्र कर रहे सात यात्रियों को मामूली चोट आयी थी जिन्हे गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया और मामूली प्राथमिक उपचार के बाद सभी को उनके गंतव्य स्थान की ओर दूसरी बस से रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें