उसने बताया कि गांव के निवासी लक्ष्मी नारायण वर्मा की बेटी की शादी में आए बारातियों की एक कार सड़क किनारे खड़ी थी तभी रायबरेली की तरफ से आ रही एक अन्य कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में राम जगजीवन (38) तथा भवानी प्रसाद गुप्ता (45) की मौके पर ही मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो जिन्हें तिलोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि शवों को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।