Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Road Accident : तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने कार में मारी टक्कर, मौके पर 2 युवकों की हुई मौत, 4 घायल

October 26, 2024

Road Accident : तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने कार में मारी टक्कर, मौके पर 2 युवकों की हुई मौत, 4 घायल

हरदोई: उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मृत्यु हो गयी जबकि चार अन्य मामूली रुप से घायल हो गये है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बीती देर रात शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला महमंद निवासी गुलफाम अली का पुत्र मोहम्मद फैज़ (18) उसी मोहल्ले के अपने दोस्त अरमान (19) और चार अन्य साथियों के साथ कार से सेहरामऊ ढाबे पर खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद सभी दोस्त वापस लौट रहे थे कि शाहाबाद कोतवाली के हरियाली बाज़ार के पास धान के ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्राली ने कार में ज़ोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार चला रहे फैज़ की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा अरमान बुरी तरह से घायल हो गया। पीछे बैठे उसके साथियों को भी चोंटे आई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां हालत बिगड़ती देख अरमान को उसके घर वाले इलाज के लिए अन्य अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्तें में उसकी भी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें