Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 2 की मौत 4 घायल

February 11, 2025

हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 2 की मौत 4 घायल

Mirzapur Accident : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार मार्ग पर किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गयी। इस दुर्घटना में एक बालक सहित दो श्रद्धालु की घटना स्थल ही मौत हो गई जबकि चार लोग गम्भीर रूप घायल हो गए हैं ।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव के सामने हाईवे पर हुआ। महाराष्ट्र से श्याम लाल जायसवाल (35) पुत्र नन्दलाल जायसवाल व सनी जायसवाल (35) पुत्र केदार जायसवाल वर्ष अपनी-अपनी पत्नियों व 03 बच्चों(एक का नाम श्रेयांश) उम्र करीब 05 वर्ष समस्त निवासीगण रेयोडण्डा थाना अलीबाग जनपद रायगढ़ मुंम्बई के साथ जनपद वारणसी से मीरजापुर होते हुए मुंबई जा रहे थे । रास्ते में इनकी कार ने रोड के किनारे खडे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे सनी जायसवाल व श्रेयांश की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा अन्य लोग घायल हो गये ।

सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जें में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल मीरजापुर भिजवाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरान्त ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दिया गया है । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।

ये भी पढ़ें :- निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- संसद में भाषण नहीं, जादू शो कर रहे थे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें