Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Road Accident : ट्रक और बाइक की भिड़ंत, महिला सहित मासूम बच्चे की हुई मौत, दो घायल

November 9, 2024

Road Accident : ट्रक और बाइक की भिड़ंत, महिला सहित मासूम बच्चे की हुई मौत, दो घायल

बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रक और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें एक महिला और एक 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा 25 वर्षीय युवक और 12 वर्षीय किशोर भी घायल हो गये।

छठ पूजा के बाद घर लौट रहे बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मटेरा थाना क्षेत्र के निवासी कुछ लोग छठ पूजा के बाद शनिवार सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे रिसिया थाना क्षेत्र के गोदनी बसाही गांव के पास सरिया मिल फैक्ट्री के सामने पहुंचे, तभी नानपारा की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

ट्रक का चालक मौके से हुआ फरार

हादसा सुबह नौ बजे हुआ, जिसमें महिला (40) और बालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे युवक और किशोर को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें