Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Road accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा में सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की हुई मौत

December 19, 2024

Road accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा में सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की हुई मौत

Uttar Pradesh accident: गोंडा से एक दर्दनाक हादसे के खबर सामने आई है। जहां एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरने और फिर पेड़ से टकराने के कारण दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हादसा बुधवार को इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली मोड़ पर हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मनोज कुमार रावत ने कहा, हादसे में परशराम पुर गांव के रहने वाले अजय (35) और दिलीप (27) की मौत हो गई। पंजाब के बंठिडा में काम करने वाला अजय ट्रेन से गोंडा जंक्शन पर पहुंचा था। दिलीप उसे बुलेट मोटरसाइकिल पर लेने गया था। दुर्घटना उस समय हुई जब वे घर लौट रहे थे।

थाना प्रभारी (एसएचओ) शेषमणि पांडे ने कहा कि दोनों पीड़ितों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और उन्हें सिर व शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोट लगीं। उन्होंने कहा, अत्यधिक रक्तस्नव के कारण उनकी मौत हुई। बेन्दुली मोड़ पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। एसएचओ पांडे ने कहा, पिछले दो वर्ष में इस स्थान पर सड़क दुर्घटनाओं में 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। चार अक्टूबर को भी इसी तरह की घटना में ‘एसयूवी’ कार में यात्रा कर रहे चार युवकों की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें