Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए साधु-संतों ने हवन-पूजन किया

August 22, 2023

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए साधु-संतों ने हवन-पूजन किया

वाराणसी ः मिशन चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। जिस पर भारत के सभी लोगों की नजर टिकी है। वहीं इसे लेकर काशी के सुदामा कुटी आश्रम में साधु-संतों ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए हवन-पूजन किया। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए महादेव से प्रार्थना की गई। साधु संतों ने मंत्रोच्चार के साथ अभियान की सफलता की कामना की। महंत चंद्रभूषण महाराज ने कहा कि चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। भारत विश्वगुरु बनने की ओर से अग्रसर है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग से पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ेगा।

भारतीय चंद्र मिशन चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है व चंद्रयान लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त की शाम छह बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर उतरेगा। अब तक मिशन पूरी तरह से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें