Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

सहारनपुर: बिजली विभाग के अभियान में पकड़ी गई 30 लाख की चोरी, 38 उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

December 21, 2024

सहारनपुर: बिजली विभाग के अभियान में पकड़ी गई 30 लाख की चोरी, 38 उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

Electricity department campaign : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर नगर में शनिवार सुबह विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में तीन कालोनियों में 30 लाख रूपए की बिजली चोरी पकड़ी गई और 38 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल की अगुवाई में विद्युत विभाग के अन्य बड़े अफसरों और सतर्कता विभाग के एक बड़े दल ने सहारनपुर नगर के मेंहदी सराय, पीर वाली गली और खाताखेड़ी में छापेमारी की गई। दल के साथ पीएसी और पुलिस भी थी। छापेमारी के दौरान कोई प्रतिरोध सामने नहीं आया है।

मुख्य अभियंता ने बताया कि बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की शिकायतों के बाद आज अभियान की शुरूआत की गई और यह अभियान अभी जारी रहेगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि उनके अलावा अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार, अविनाश कुमार, अरूण मिश्र और कई एसडीओ इस दौरान साथ रहे। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे नियमानुसार बिजली के कनेक्शन लें और उपभोग की जरूरत के मुताबिक विद्युत भार बढ़वाएं और अपने बकायों का शीघ्र भुगतान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ शुरू हुआ अभियान पूरे जनपद में प्रभावशाली ढंग से चलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें