Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

धार्मिक नगरी में Sunny Leone के कार्यक्रम का साधु-संतों ने किया विरोध! जानें वजह

December 30, 2025

धार्मिक नगरी में Sunny Leone के कार्यक्रम का साधु-संतों ने किया विरोध! जानें वजह

यूपी डेस्क। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा में नए साल पर होने वाले एक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह कार्यक्रम बॉलीवुड एक्ट्रेस Sunny Leone के आने को लेकर बताया जा रहा है, जिस पर शहर के कई साधु-संत नाराज हैं और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया है। मथुरा के संतों ने इस आयोजन के खिलाफ जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मांग की कि यह कार्यक्रम तुरंत रद्द किया जाए। उनका कहना है कि यह धार्मिक जगह की भावना के खिलाफ है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।

सनी लियोनी का वीडियो संदेश वायरल
सोशल मीडिया पर सनी लियोनी का वीडियो संदेश सामने आया है जिसमें वे लोगों से अपील कर रही हैं कि वे इस कार्यक्रम में आएं और इसे सफल बनाएं। इससे विवाद और बढ़ गया है, क्योंकि संतों का कहना है कि इसका प्रचार-प्रसार मथुरा जैसे धार्मिक स्थान के लिए सही नहीं है।

 

फलाहारी बाबा ने क्यों जताई आपत्ति 
दिनेश फलाहारी महाराज, जो श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता हैं, उन्होंने इस कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा आपत्ति जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा नया साल मनाने के लिए होटल ललिता ग्राउंड और होटल दा ट्रक में यह कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम सनी लियोनी द्वारा किया जा रहा है, जिन्हें वह Porn Atar बताते हुए कहते हैं कि ऐसे कार्यक्रमों में अश्लीलता और फूहड़ता दिखाई जाती है। फलाहारी बाबा का कहना है कि ब्रजभूमि वह स्थान है जहां श्रीकृष्ण ने रासलीला की और यहां दुनिया भर के सनातनी भजन, कीर्तन और पूजा-पाठ करने आते हैं। ऐसे दिव्य स्थान को खराब छवि दिखाने के लिए कुछ लोग साजिश कर रहे हैं ताकि मथुरा को बदनाम किया जा सके।

संत आयोजन का क्यों कर रहे हैं विरोध
फलाहारी बाबा का कहना है कि यह कार्यक्रम धार्मिक नगरी पर कलंक लगाने जैसा है। इसलिए जिलाधिकारी को तुरंत कार्यक्रम रद्द करवाना चाहिए। आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें