Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिश्ते हुए तार-तार…एक व्यक्ति ने अपनी ही नानी के साथ किया बलात्कार

November 1, 2024

रिश्ते हुए तार-तार…एक व्यक्ति ने अपनी ही नानी के साथ किया बलात्कार

Shahjahanpur Grandmother Rap Case : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 75 वर्षीय नानी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार अवस्थी ने दर्ज रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि घटना खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।

अवस्थी ने बताया, कि ‘बृहस्पतिवार की रात, बुजुर्ग महिला अपने घर में सो रही थी। तभी उसका नाती अखिलेश कुमार आया, उसे कथित तौर पर उठाकर अपने कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती की।’’ अधिकारी ने कहा कि इसके बाद बुजुर्ग महिला को उसके नाती ने कथित तौर पर धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अवस्थी ने कहा कि घटना के बाद आरोपी भाग गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें