Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

social media : बंदर पहुंचा सरकारी ऑफिस, संभाली बाबू की कुर्सी, जांची फाइलें, अधिकारियों की रिश्वत भी ठुकराई! देखें वीडियो

October 15, 2023

social media : बंदर पहुंचा सरकारी ऑफिस, संभाली बाबू की कुर्सी, जांची फाइलें, अधिकारियों की रिश्वत भी ठुकराई! देखें वीडियो

एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बंदर को किसी सरकारी दफ्तर में सरकारी फाइल चैक करते नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इस वीडियो में ये भी दिख रहा है कि बंदर को फाइल चैक करते समय एक व्यक्ति आकर केला देते नजर आ रहा है पर इसके बावजूद भी बंदर फाइल चैक करने से नहीं रुक रहा है।

जांच में इतना व्यस्त हो जाता है कि उसे सामने पड़ा केला भी नजर नहीं आता है। सरकारी अधिकारी भी बंदर को केले का लालच देते हैं, लेकिन बंदर किसी भी तरह की रिश्वत लेने के इरादे में नहीं दिख रहा है। ये वीडियो यूपी के सहारनपुर की बताई जा रही है। बेहट तहसील के एसडीएम का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तहसील बेहट परिसर के किसी सरकारी कार्यालय का नहीं।

ये भी पढ़ें – Earthquake : Delhi-NCR में भूकंप के तेज झटके, उत्तर भारत में कई शहरों में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें