Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जौनपुर में एसपी का एक्शन: दो थाना प्रभारी लाइन हाजिर

November 12, 2024

जौनपुर में एसपी का एक्शन: दो थाना प्रभारी लाइन हाजिर

जौनपुर। उत्तरप्रदेश में जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डा. अजयपाल शर्मा ने 12 थानेदारों का तबादला कर दो थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी सूची के अनुसार लाइनबाजार के थानाध्यक्ष के. के. चौबे और गौराबादशाहपुर के थानेदार राजाराम द्विवेदी को सोमवार देर रात लाइन हाजिर किया गया, जबकि केराकत कोतवाल सतीश कुमार सिंह को लाइनबाजार की कमान सौंपी गयी है। इसके अलावा मीडिया सेल में तैनात अवनीश कुमार राय को केराकत का प्रभारी बनाया गया है।

सरायख्वाजा के एसओ मनोज कुमार सिंह को सरपतहां भेजा गया। सरायपोख्ता के चौकी प्रभारी फूलचंद पांडेय को गौराबादशाहपुर का थानेदार बनाया गया। बक्शा के प्रभारी उदय प्रताप सिंह को जन सूचना सेल में भेज दिया गया। पुरानी बाजार के चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह को बक्शा थानाध्यक्ष बनाया गया। सदर सर्किल साइबर सेल के प्रभारी दिलीप कुमार सिंह को सराय ख्वाजा का कार्यवाहक थानाध्यक्ष और पुलिस लाइन में तैनात प्रकाश शुक्ला को रामपुर का कार्यवाहक थानाध्यक्ष बनाया गया है वीआईपी सेल के प्रभारी सुनील यादव को कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी सरायपोख्ता का प्रभारी बनाया गया है थानाध्यक्ष रामपुर मनोज कुमार पांडेय को प्रभारी वीआईपी सेल बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें