Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ़्तार कार ने हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर, तीन घायल

February 4, 2023

वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ़्तार कार ने हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर, तीन घायल

गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के शिप्रा कट पर वाहनों की चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार ने यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल अंकित को टक्कर मार दी।युवकों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी ने प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें बोनट पर बैठाकर करीब 700 मीटर तक घुमाया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी आरोपियों को पकड़ने के लिए शोर मचाते रहे लेकिन युवक तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते रहे।

आम्रपाली ग्रीन के पास सामने से आ रहे दो युवकों को भी टक्कर मार दी दोनों घायल होकर सड़क किनारे डिवाइडर पर गिर गए लेकिन बाइक गाड़ी के नीचे फंस गई। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने भी मौके पर गाड़ी समेत दो आरोपियों को दबोच लिया जबकि एक मौका पाकर भाग गया। इंदिरापुरम कोतवाली में गाड़ी के अलावा अभि त्यागी निवासी मकनपुर अक्षित त्यागी और रक्षित त्यागी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी इंदिरापुरम का कहना है कि अभि और अक्षित को गिरफ्तार कर गाड़ी को सीज कर दिया है। फरार रक्षित की विभिन्न जगह पर तलाश कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें