Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर MLA Sunil Kumar ने वृक्षारोपण कर स्टेशन महोत्सव समारोह किया शुरू

November 20, 2023

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर MLA Sunil Kumar ने वृक्षारोपण कर स्टेशन महोत्सव समारोह किया शुरू

गाजियाबाद : भारतीय रेलवे भारत के आर्थिक विकास का साक्षी और उत्प्रेरक रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों की अहम भूमिका रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और अन्य स्वतंत्रता सेनानी एक शहर से दूसरे शहर तक यात्रा ट्रेन से करते थे। इस प्रकार भारतीय रेलवे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी हुई है और आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस ऐतिहासिक परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने और आने वाली पीढ़ियों को स्टेशनों का ऐतिहासिक संदर्भ समझाने के लिए स्टेशन महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को रेलवे स्टेशन के इतिहास यानी जानकारी से अवगत कराना है। रेलवे स्टेशन की स्थापना से सम्बंधित इन विभिन्न गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य स्टेशन के साथ लोगों के जुड़ाव को प्रदर्शित करना था।

आज साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर स्टेशन महोत्सव समारोह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक सुनील कुमार शर्मा उपस्थित थे। विधायक ने साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर स्टेशन महोत्सव समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण किया गया और नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। स्टेशन की इमारत को सजावटी रोशनी से सजाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें