Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में आवारा कुत्ताें ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला

April 7, 2024

UP में आवारा कुत्ताें ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नन्हू मुंडेरा गांव के पास आवारा कुत्ताें ने मानसिक रूप से विक्षिप्त 35 साल की एक महिला को नोच-नोचकर मार डाला। पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम अजीत राय के मुताबिक, शनिवार को नान्हू मुंडेरा गांव में नहर के पास स्थानीय लोगों ने आंशिक रूप से खाया हुआ एक शव देखा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि उसके पूरे शरीर, विशेषकर उसकी आंखों और गर्दन पर गहरे घाव थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला तीन दिन पहले इलाके में आई थी और गांव के बाहर नहर के किनारे रह रही थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें