लखनऊ। होली के त्योहार से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि त्योहार के समय अवैध और जहरीली शराब का निर्माण और बिक्री किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आबकारी विभाग को पूरी निगरानी रखने और सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।
राजस्व समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश
शुक्रवार को आयोजित राजस्व प्राप्ति की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं। बैठक में फरवरी माह तक के कर और गैर-कर (टैक्स और नॉन-टैक्स) राजस्व की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान कई विभागों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट पेश की, जिनमें शामिल हैं।
-जीएसटी विभाग
-वैट विभाग
-आबकारी विभाग
-स्टांप एवं पंजीकरण विभाग
-परिवहन विभाग
-ऊर्जा विभाग
-भू-राजस्व विभाग
-खनन विभाग
-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास कार्य राजस्व पर ही निर्भर करते हैं। इसलिए सभी विभाग अपने तय लक्ष्य के अनुसार राजस्व संग्रह सुनिश्चित करें।
अवैध शराब पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा कि होली के दौरान शराब की अवैध बिक्री रोकने के लिए छापेमारी और निगरानी बढ़ाई जाए। जहरीली शराब से किसी भी प्रकार की घटना न हो, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
रजिस्ट्री कार्यालयों के आधुनिकीकरण पर जोर
स्टांप एवं पंजीकरण विभाग को निर्देश दिए गए कि रजिस्ट्री कार्यालयों को आधुनिक बनाने की प्रक्रिया तेज की जाए। इससे लोगों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं मिल सकेंगी और काम में तेजी आएगी।
सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था सुधारने के निर्देश
परिवहन विभाग को रोडवेज बसों की फिटनेस पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नए बस रूट चिन्हित करने और निजी बस संचालकों के सहयोग से बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। उद्देश्य यह है कि आम लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम यात्रा मिल सके।
विकास के लिए राजस्व बढ़ाना जरूरी
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश के विकास की रफ्तार राजस्व संग्रह पर निर्भर करती है। इसलिए सभी विभागों को पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करते हुए लक्ष्य हासिल करने के लिए गंभीर प्रयास करने चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...