Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

सामाजिक न्याय आंदोलन जितना होगा सशक्त, उतनी जल्दी अपने मकसद में होगा कामयाब : Akhilesh Yadav

November 28, 2023

सामाजिक न्याय आंदोलन जितना होगा सशक्त, उतनी जल्दी अपने मकसद में होगा कामयाब : Akhilesh Yadav

लखनऊः तमिलनाडु में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक न्याय आंदोलन जितना सशक्त होगा, उतनी ही जल्दी यह अपने मकसद में कामयाब होगा।सपा प्रमुख यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट किया, ‘‘‘सामाजिक न्याय’ एक आंदोलन है, इसमें हाथ-से-हाथ मिलाकर साथ चलना है। इसमें जितने लोग जुड़ते जाएंगे, ये आंदोलन उतना ही सशक्त होगा और उतनी ही जल्दी अपने मकसद में कामयाब होगा।’’

स्टालिन ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि प्रतिमा के अनावरण से 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में एक स्पष्ट संदेश गया है। कांग्रेस के साथ अखिलेश यादव के तल्ख रिश्तों के बीच स्टालिन से उनकी बढ़ती करीबी के निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें