Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

सपा नेता बना हैवान, 10वीं की परीक्षा देने आई नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म… जानिए अब क्या करेगी योगी सरकार

March 17, 2025

सपा नेता बना हैवान, 10वीं की परीक्षा देने आई नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म… जानिए अब क्या करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बलिया  जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बता दें कि 10 वीं की परीक्षा देने आई एक छात्रा के साथ स्कूल के प्रबंधक एवं समाजवादी पार्टी के शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कथित तौर पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि, पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी हुई तो मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

10वीं की परीक्षा देने आई थी छात्रा 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 10वीं कक्षा की परीक्षा देने आई एक छात्रा के साथ स्कूल के प्रबंधक एवं समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि इस सिलसिले में छात्रा के चाचा की तहरीर पर रविवार को आरोपी जनार्दन यादव के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

गाजीपुर जिले की रहने वाली नाबालिग छात्रा

वहीं पुलिस के अनुसार गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा (16) भीमपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय में 10वीं कक्षा की परीक्षा देने आई हुई थी। पीड़िता के चाचा द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार एक मार्च को गणित की परीक्षा के दिन छात्रा को स्कूल का प्रबंधक जनार्दन यादव मदद करने के बहाने स्कूल के एक कमरे में ले गया तथा वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रबंधक यादव ने छात्रा को घटना की जानकारी न देने की हिदायत देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के चाचा के मुताबिक घटना के बाद से उनकी भतीजी डरी सहमी रहने लगी थी, पूछने पर उसने रोते हुए इस घटना की पूरी जानकारी दी।

आरोपी समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष…

वहीं इस मामले पर एसपी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को छात्रा को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक आशीष मिश्र को मौके पर भेजा गया तथा इसके बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी जनार्दन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आवशय़क कानूनी कार्रवाई कर रही है। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव आनंद यादव ने सोमवार को बताया कि जनार्दन यादव समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

ये भी पढ़ें- अलविदा आशा ताई… संघर्ष से भरा सफर, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने, पढ़ें पूरी कहानी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें