Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुंदेलखंड एक्सप्रेस की चपेट में आई SUV, कार के हुए टुकड़े-टुकड़े

April 17, 2025

बुंदेलखंड एक्सप्रेस की चपेट में आई SUV, कार के हुए टुकड़े-टुकड़े

झांसी। झांसी में अनधिकृत तरीके से रेलवे लाइन पार करते समय एक कार बुंदेलखंड एक्सप्रेस से टकरा गई। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे झांसी-मऊरानीपुर रेल मार्ग पर हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी एम के सिंह ने बताया कि ग्वालियर से बनारस जाने वाली ट्रेन संख्या-11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस जब मगरपुर (झांसी) रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी तभी रेलवे लाइन पर एक वाहन को खड़ा देख ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि प्रयास के बावजूद रेल इंजन कार से टकरा गया जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

सिंह ने बताया कि ट्रेन को आता देख कार चालक पहले ही वाहन से उतर गया और मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि इस जगह घटना हुई वहां कोई रेलवे फाटक नहीं था। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंच कर रेलवे लाइन को खाली कराया और बुंदेलखंड एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से रवाना हुई। उन्होंने बताया कि कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस कार चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज तनाव और युद्धविराम की अनिश्चितता से कच्चा तेल 4% तक महंगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें