Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ताजनगरी में शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसा आशिक, घरवालों के आते ही अर्द्धनग्न अवस्था संदूक में छुपा, देखें वीडियो

April 22, 2025

ताजनगरी में शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसा आशिक, घरवालों के आते ही अर्द्धनग्न अवस्था संदूक में छुपा, देखें वीडियो

यूपी डेस्क। फतेहाबाद जिले के एक गांव में एक अजीब और शर्मनाक घटना सामने आई है। चित्राहाट इलाके का रहने वाला अजय नाम का युवक देर रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। महिला के परिवार वाले उस समय घर की छत पर सो रहे थे। इस बीच, कुछ गांव वालों ने प्रेमी को दीवार फांदते हुए देख लिया और घरवालों को जानकारी कर दी।

महिला ने प्रेमी को घर बुला लिया
घर में सब सोए हुए थे, इसका फायदा उठाते हुए महिला ने अपने प्रेमी अजय को घर के अंदर बुला लिया। अजय दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा।

गांव वालों ने देख लिया और मच गया हड़कंप
कुछ गांव वालों ने अजय को दीवार से कूदते हुए देख लिया। उन्होंने तुरंत महिला के परिवार वालों को इस बारे में बता दिया। खबर मिलते ही महिला का पति और अन्य परिजन नीचे उतर आए और घर में अजय को ढूंढ़ना शुरू कर दिया।

प्रेमी को संदूक में छुपा दिया 
जल्दबाज़ी में महिला ने अपने प्रेमी अजय को कपड़ों के एक बड़े संदूक में छुपा दिया। उसे लगा कि परिवार वाले उसे नहीं ढूंढ पाएंगे।

 

संदूक खोला गया, प्रेमी पकड़ा गया
काफी देर तक ढूंढ़ने के बाद जब अजय नहीं मिला, तो परिवार वालों को शक हुआ। उन्होंने संदूक खोला तो अजय अर्धनग्न हालत में उसमें छुपा मिला। यह देख सभी गुस्से में आ गए।

अजय की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
घर के लोगों ने अजय की जमकर पिटाई की। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में अजय जान बख्शने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छेड़खानी का केस दर्ज, पुलिस को सौंपा गया
घटना के बाद महिला के जेठ ने अजय के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद अजय को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस पूरी घटना की अब गांव में खूब चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें- Weather: कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें