Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

किशोरी से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद तांत्रिक गिरफ्तार

September 15, 2024

किशोरी से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद तांत्रिक गिरफ्तार

संभल। संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में तंत्र क्रिया के दौरान एक लड़की से मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने एक तांत्रिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। गुन्नौर थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) विनीत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें एक तांत्रिक और उसका सहयोगी तंत्र क्रिया के दौरान लड़की के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। एसएचओ ने बताया, ‘‘ जांच में तांत्रिक की गोपी और उसके सहयोगी की वासुदेव के रूप में पहचान हुई। दोनों को पकड़ लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि ये लोग भोले भाले लोगों को ‘ऊपरी हवा’ और ‘साया’ का डर दिखा कर अपने जाल में फंसाते हैं। शनिवार को गोपी और वासुदेव के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें