Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहजहांपुर में बच्चों की पिटाई के मामले में अध्यापिका निलंबित

December 12, 2023

शाहजहांपुर में बच्चों की पिटाई के मामले में अध्यापिका निलंबित

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका ने गेंद लग जाने के चलते नौ बच्चों को बुरी तरीके से पीटा जिसके चलते कई छात्र बेहोश होकर गिर पड़े तथा कई के गंभीर चोटें आई है। मामले में अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।

थाना कोतवाली में अभिभावकों की शिकायत पर आरोपी अध्यापिका पूर्णिमा रस्तोगी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है । पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने अभिभावकों द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से मंगलवार को यूनीवार्ता को बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के किला में स्थित सरकारी जूनियर हाई स्कूल में बच्चे गेंद खेल रहे थे कि तभी विद्यालय की अध्यापिका पूर्णिमा रस्तोगी उधर से निकली जिससे गेंद उनके लग गई। गेंद के लगते ही अध्यापिका ने नौ बच्चों की जमकर डंडे से पिटाई की जिसके चलते कई बच्चे बेहोश होकर गिर गए वहीं कई बच्चों को गंभीर चोटे आई हैं सभी बच्चे कक्षा 7 और 8 के छात्र हैं जिन पांच बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं उन्हें चिकित्सीय परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है जहां से उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई ।
मीणा ने बताया कि घटना के बाद छात्रों के परिजन आक्रोशित हो गए तथा रोड पर जाम लगा रहे थे सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभिभावकों तथा ग्रामीणों को समझा बूझकर जाम खुलवा दिया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही मामले की सूचना मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना में अध्यापिका पूर्णिमा रस्तोगी ने नौ बच्चों की पिटाई की, जिसके चलते बच्चों को काफी चोटे आई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में अभिभावकों ने बताया कि पिछले वर्ष भी इन्हीं अध्यापिका द्वारा बच्चों की बुरी तरीके से पिटाई की जा चुकी है।

उन्होंने बताया की कि इस मामले में उन्होंने प्रारंभिक जांच में बच्चों को पीटने वाली अध्यापिका पूर्णिमा रस्तोगी को प्रथम दृश्यता दोषी पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है एवं खंड शिक्षा अधिकारी एसके मौर्य एवं सपना रावत की दो सदस्य जांच कमेटी बना दी है जो मामले की जांच करके रिपोर्ट देगी इसके बाद आरोपी शिक्षिका के विरुद्ध विधि कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें