Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पड़ोसियों की लड़ाई देख रहे लोगो पर गिरा मकान का छज्जा, दो बच्चे और चार महिला घायल

October 8, 2024

पड़ोसियों की लड़ाई देख रहे लोगो पर गिरा मकान का छज्जा, दो बच्चे और चार महिला घायल

गाजियाबाद: अंकुर विहार थाना क्षेत्र के चमन विहार कॉलोनी में शाम मकान का छज्जा गिरने से दो बच्चे और चार महिला घायल हुईं। पड़ोस में हो रही लड़ाई को देखने के लिए सभी पड़ोसी के मकान के छज्जे के नीचे खड़े थे। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शारदा देवी 43 की मौत हो गई। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चमन विहार कॉलोनी में एक घर के बाहर झगड़ा हो रहा था। झगड़ा होने पर शोर शराबा हुआ। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग अपने घरों से निकलकर झगड़े को देखने लगे। तभी पड़ोस में रहने वाली शारदा यादव, प्रीति तिवारी, सुषमा सिरोही, शहीदुनिशा, कृतिका और सौम्या पड़ोसी रईस और अनीश के घर के नीचे खड़े होकर झगड़ा देखने लगे। अचानक मकान का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से यह सभी लोग मालबे में दब गए। तभी आसपास के लोगों ने मालबा हटाकर घायलों को बाहर निकलना शुरू किया। एक-एक कर लोगों ने सभी को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शारदा यादव को मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें