Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोल्ड स्टोरेज के चेंबर की छत गिरी: छह लोगों को मलबे से निकाला

March 16, 2023

कोल्ड स्टोरेज के चेंबर की छत गिरी: छह लोगों को मलबे से निकाला

संभल (उत्तर प्रदेश): जिले के चंदौसी क्षेत्र में इस्लाम नगर मार्ग पर बने एक निजी कोल्ड स्टोरेज के चेंबर की छत बृहस्पतिवार को गिर गई जिसमें कई लोग दब गए। प्रशासन ने बताया कि अभी तक छह लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है और कई अन्य के दबे होने की आशंका है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि अभी तक छह लोगों को मलबे से निकालकर इलाज के लिए मुरादाबाद भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मलबे में अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है।

चंदौसी के उप जिला अधिकारी रामकेश धामा ने बताया कि क्षेत्र के मई गांव में इस्लाम नगर मार्ग पर स्थित एक निजी कोल्ड स्टोरेज के चैंबर की छत अचानक ढह गई। राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सम्भल के चंदौसी में कोल्ड स्टोर में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें