Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिर्जापुर: नवरात्र में दर्शन-पूजन में न हो कोई असुविधा, CM Yogi ने अधिकारियों को दिए निर्देश

March 10, 2023

मिर्जापुर: नवरात्र में दर्शन-पूजन में न हो कोई असुविधा, CM Yogi ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि चैत्र नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के हरसंभव उपाय किये जायें। ¨वध्याचलधाम मंडल दौरे पर पहुंचे श्री योगी ने दिव्यांगजनों के लिए बैट्रीचालित कार को हरी झंडी दिखाई, साथ ही, समीक्षा बैठक कर चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि आगामी चैत्र नवरात्र मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं का आगमन होगा, साथ ही दूसरे राज्यों से भी आमजन के आगमन होगा। सभी की भावना का सम्मान करते हुए ऐसे प्रबंध किए जाएं कि उन्हें दर्शन-पूजन में कोई असुविधा न हो। मंदिर परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था करा ली जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए सम्पूर्ण मेला परिक्षेत्र में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए और पारदर्शी ढंग से पार्किंग चलाया जाए।

योगी ने निर्देश दिए कि किसी भी दशा में श्रद्धालुओं के साथ अवैध वसूली की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए मेला क्षेत्र में उपयुक्त स्थल चिन्हित कर वाहन स्टैंड बनाया जाए और मेले में दर्शनार्थी/श्रद्धालु जिले एवं प्रदेश के बाहर से आते हैं, उनके लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दर्शनार्थियों/श्रद्धालुओं को समय से चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दवाओं सहित चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिल सके।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें