Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

वे औरंगजेब की याद में म्यूजियम बना रहे थे और हम शिवाजी की स्मृतियों को संजो रहे हैं: Yogi

July 25, 2023

वे औरंगजेब की याद में म्यूजियम बना रहे थे और हम शिवाजी की स्मृतियों को संजो रहे हैं: Yogi

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में आगरा में औरंगजेब की याद में मुगल म्यूजियम बनाया जा रहा था जबकि उनकी सरकार उसी जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर भव्य म्यूजियम बनाकर उनकी स्मृतियों को सहेज रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संबंध मुगल आक्रांताओं से नहीं हो सकता है। यही वजह है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणा से केन्द्र सरकार ने भारतीय नौसेना का चिन्ह वही बनाया है जो छत्रपति शिवाजी महाराज का था।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को आयोजित हिंदी स्वराज स्थापना के 350वें वर्ष पर छत्रपति शिवाजी के कृतित्व व व्यक्तित्व व्याख्यान माला को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा “ याद रखना छत्रपति शिवाजी महाराज के पीछे भी दो दिव्य दृष्टि थी। पहली माता जीजाबाई की और दूसरे समर्थ गुरु रामदास की थी। योग्य गुरु मिला तो शिवाजी महाराज मुगलों के छक्के छुड़ाते रहे। उन्होंने विदेशी हुकूमत की चूलें हिलाने का काम किया। छत्रपति शिवाजी महाराज ने यह संदेश दिया था कि जो जिस भाषा में समझे उसको उसी भाषा में जवाब दिया जाए।”

उन्होने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का उत्तर प्रदेश से संबंध दो दृष्टि में बहुत मायने रखता है। पहला उनके राज्याभिषेक के लिए गए पुरोहित गंगा भट्ट थे, जो काशी से थे। दूसरा छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य को लेकर कानपुर में जन्म लेने महाकवि भूषण द्वारा रचे गए पद्य हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें