Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालौन में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्कर गिरफ्तार

December 14, 2023

जालौन में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्कर गिरफ्तार

उप्रः उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोच इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्रधिकारी उमेश पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली कोच के महेशपुर मार्ग पर पुलिस ने वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया, इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ गो तस्कर एक वाहन में गोवंश को कथित तौर पर काटने और बेचने के लिए ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही वाहन महेशपुर पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्करों ने पुलिस पर गोली चला दी।

इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि पैर में गोली लगने से कथित गो तस्कर कल्ला, मुन्ना घायल हो गए और अन्य तीसरे आरोपी शाहिद पुत्र शहजादा ने आत्मसमर्पण कर दिया। पांडे ने बताया आरोपियों के पास से तमंचा, चाकू, कारतूस सहित कई हथियार बरामद किये गये हैं। उन्होंने यह भी बताया कथित गो तस्करों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई संगीन धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें