Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुलंदशहर में Truck की चपेट में आने से Motorcycle सवार तीन लोगों की मौत, एक घायल

February 19, 2023

बुलंदशहर में Truck की चपेट में आने से Motorcycle सवार तीन लोगों की मौत, एक घायल

बुलंदशहर: बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थानाक्षेत्र में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार चार लोगों को कुचल दिया, जिसमें तीन की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम को बुलंदशहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सराय छबीला के सुमित (21) और अंश (8) तथा सिकंदराबाद थानाक्षेत्र के खत्री वाड़ा मोहल्ले की आशा (19) और गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थानाक्षेत्र के चीती गांव की पारुल (20) मोटरसाइकिल से बुलंदशहर के खानपुर थानाक्षेत्र के मनिया टिकरी गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

पुलिस के मुताबिक वहां से लौटने के दौरान रास्ते में औरंगाबाद थानाक्षेत्र में चरोरा गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल में ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे सुमित, अंश और पारुल की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (अपराध) अजय कुमार चौहान ने बताया कि आज शाम साढ़े सात बजे सूचना मिली कि औरंगाबाद थाना इलाके में एक बाइक और कैंटर के टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताय कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उनके अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाये गये हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें