Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेठी में रिश्वत मांगने के आरोपी दो उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

June 22, 2024

अमेठी में रिश्वत मांगने के आरोपी दो उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

अमेठी। अमेठी के पुलिस अधीक्षक ने जिले के इन्हौना थाने में तैनात दो पुलिस उपनिरीक्षक एवं एक मुख्य आरक्षी को रिश्वत मांगने और कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने इन्हौना थाने में तैनात उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय व अमर चंद शुक्ला तथा मुख्य आरक्षी जनार्दन सिंह को निलंबित कर प्रकरण की जांच मुसाफिरखाना के पुलिस क्षेत्रधिकारी (सीओ) को सौंपी है।

इन्हौना थाना क्षेत्र के शेखन गांव निवासी मारूफ अहमद को मछली पालन के लिए तालाब पट्टे पर आवंटित किया गया है, जिसमें वह कुद कार्य करवा रहे थे। आरोप है कि शुक्ला, राय और सिंह ने मारूफ से पहले रिश्वत की मांग की और रिश्वत न मिलने पर उनके साथ मारपीट की और चार हजार रुपये भी छीने। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी और सोशल मीडिया पर भी इसे साझा किया था। प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से तीनों आरोपी पुलिसर्किमयों को निलंबित कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें