Today Weather Update 6 February 2026: मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका असर साफ दिखने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। कहीं घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है तो कहीं पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। आइए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल क्या रहने वाला है।
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का रुख
दिल्ली और आसपास के इलाकों में फरवरी की शुरुआत के साथ ही ठंड की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो रही है। दिन के समय धूप निकलने से हल्की गर्माहट महसूस होगी, हालांकि सुबह के वक्त कोहरा बना रह सकता है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बीच राजधानी की हवा चिंता बढ़ा रही है, क्योंकि कई इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें- इन 2 राशियों के लिए आज का दिन ‘चिंता भरा’, जानें अन्य राशियों का हाल
उत्तर प्रदेश में कोहरा और तेज हवाओं का असर
उत्तर प्रदेश में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है। इसका असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ सकता है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड एक बार फिर लोगों को सताने लगेगी।
बिहार में बढ़ेगी ठंड, यातायात रहेगा प्रभावित
बिहार में भी मौसम चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। सुबह के समय घने कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। धुंध के चलते हाईवे और रेलवे ट्रैक पर आवाजाही में दिक्कतें आने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 6 फरवरी 2026
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर
पश्चिमी हिमालयी इलाकों में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। तेज हवाओं और कोहरे के कारण ठंड और ज्यादा महसूस की जा सकती है।
उत्तराखंड में पड़ेगा पाला
उत्तराखंड में कुछ इलाकों में पाला पड़ने की आशंका है। फिलहाल मौसम शांत रह सकता है, लेकिन 9 फरवरी से फिर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने के संकेत हैं।
जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर में भी आज बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 9 से 11 फरवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम और खराब होने की आशंका है। ऐसे में पर्वतीय रास्तों और यातायात पर असर पड़ सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...