Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान के टोंक में दर्दनाक हादसा: बनास नदी में नहाने गए 11 बच्चों में से 8 की डूबने से मौत

June 10, 2025

राजस्थान के टोंक में दर्दनाक हादसा: बनास नदी में नहाने गए 11 बच्चों में से 8 की डूबने से मौत

नेशनल डेस्क: राजस्थान के टोंक जिले में सोमवार को एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ। बनास नदी में नहाने गए 11 बच्चों में से 8 की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा टोंक के पुराने फ्रेजर ब्रिज के पास हुआ, जहां बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतरे थे।

बताया जा रहा है कि नदी में नहाते समय कुछ बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। जब एक बच्चा डूबने लगा तो बाकी उसे बचाने गए और देखते ही देखते कई बच्चे डूब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को बचाने की कोशिश की और कुछ को अस्पताल भी पहुंचाया। टोंक के सआदत अस्पताल में घायल बच्चों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में भीड़ जुटी हुई है और परिजन सदमे में हैं। चारों ओर चीख-पुकार का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतक सभी बच्चे जयपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह हादसा एक बार फिर गर्मियों में नदियों और तालाबों में नहाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी की जरूरत को उजागर करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें