Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पर्यटक इस दिन नहीं कर सकेंगे Taj Mahal के दीदार

February 8, 2023

पर्यटक इस दिन नहीं कर सकेंगे Taj Mahal के दीदार

आगराः आगरा में जी-20 देशों की समिट के चलते 11 और 12 फरवरी को विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और लाल किले के कपाट आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जी-20 देशों की समिट की पहली कांफ्रेंस ताजनगरी में 11 से 13 फरवरी तक प्रस्तावित है। जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल 10 फरवरी की शाम को यहां आ जाएगा।

इस अवधि में मेहमान ताजमहल, आगरा किला और एत्मादउद्दौला स्मारक देखने जाएंगे। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से स्मारक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। आगरा किला 11 व ताजमहल 12 फरवरी को आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें