Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा : लोडर को ट्रैक्टर ट्रॉली मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत, 5 घायल

October 31, 2024

उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा : लोडर को ट्रैक्टर ट्रॉली मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत, 5 घायल

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित मुजरिया क्षेत्र में बदायूं-दिल्ली मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह दीपावली मनाने घर आ रहे छह लोगों की एक भीषण हादसे में मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सभी नोएडा से एक लोडर में बैठकर उझानी क्षेत्र स्थित अपने गांव जा रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नोएडा से दीपावली मनाने कुछ लोग अपने घर आ रहे थे, सुबह करीब सात बजे उनका लोडर मुजरिया कस्बे के पास पहुंचा तभी गांव से निकली एक ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने भी लोडर में पीछे से टक्कर मार दी और डिवाइडर में जा टकरायी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कार सवार वहां से भाग गया।

लोडर को ट्रैक्टर ट्रॉली मारी टक्कर,

प्रत्यक्षर्दिशयों के अनुसार लोडर की भिड़ंत पहले गांव की रोड से अचानक निकलकर राजमार्ग पर आए ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई थी। उसके बाद कार ने टेंपो में टक्कर मारी। इस हादसे में छह लोगों की मौत का समाचार है, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल बताई जा रही है। हादसे के बाद जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह भी वहां पहुंच गए। इस वीभत्स घटना के बाद मौके पर इतना खून और मांस के लोथड़े सड़क पर फैल गए कि पुलिस को उन्हें पुआल डालकर ढकना पड़ा।

मृतको की इन नामो से हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान मिर्जापुर निवासी अतुल (31), बरेली के रहने वाले कन्हाई (35), उनकी पत्नी कुसुम (30), बेटा कार्तिक (आठ) और बेटी शीनू (पांच) के रूप में हुई है। अभी एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें