Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में दर्दनाक हादसाः कांस्टेबल और पुत्र को बेकाबू ट्रक ने कुचला

June 30, 2025

UP में दर्दनाक हादसाः कांस्टेबल और पुत्र को बेकाबू ट्रक ने कुचला

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सोमवार को पीलीभीत-शाहजहांपुर हाइवे पर सुबह बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार एसएसबी जवान और उसके पुत्र को रौंद दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली बीसलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भिजवा दिया। बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने मीडिया को बताया कि कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम परसिया निवासी 36 वर्षीय वीरपाल एसएसबी में कांस्टेबल है। उनकी ड्यूटी पीलीभीत में चल रही है। सोमवार सुबह वीरपाल अपने 15 वर्षीय पुत्र सुमित के साथ बाइक से पीलीभीत शाहजहांपुर रेल मार्ग पर स्थित शेरगंज रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे। वहां से ट्रेन पकड़ कर उन्हें पीलीभीत ड्यूटी पर आना था। जैसे ही यह लोग कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के हाईवे पर टोल टैक्स के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहा बेकाबू ट्रक ने पिता पुत्र को कुचल दिया।

मृतक सुमित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर में इंटरमीडिएट का छात्र था। बीसलपुर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने मीडिया को बताया कि परसिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना करने के बाद ट्रक को लेकर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ट्रक और चालक की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दुर्घटना की जांच और चालक की खोज कर रही है। पुलिस तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद एसएसबी जवान और उनके बेटे के शव के टुकड़े ट्रक की टक्कर के बाद 20 मीटर तक बिखर गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें