Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: SUV कार ने मारा जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बाइक ट्रक से टकराई, चार लोगों की मौत

July 6, 2025

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: SUV कार ने मारा जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बाइक ट्रक से टकराई, चार लोगों की मौत

यूपी डेस्क। गाजीपुर जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर बने एक कट के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी (SUV) कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार हवा में उछलकर दूर जा गिरे। इसके बाद वही कार आगे जाकर एक ट्रक से टकरा गई। जिससे चार लोगों की मौत हो गई।

 एक ही परिवार के चार लोग बाइक पर थे सवार 

-70 वर्षीय चंद्रज्योति पाल (निवासी – नसीरपुर, शहर कोतवाली) उनकी 2 वर्षीय नतिनी (नातिन की बेटी) अस्मिता पाल,  उनकी बहन का 30 वर्षीय बेटा संजीव पाल व चंद्रज्योति की बेटी 45 वर्षीय कुंती पाल।

तीन लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

कार की टक्कर से चंद्रज्योति पाल, अस्मिता पाल और संजीव पाल की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला घायल हो गई, लेकिन गंभीर रूप से घायल कुंती पाल को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

कार ने कैसे मारा टक्कर?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह परिवार मऊ जिले के वनदेवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहा था। जैसे ही वे रसूलपुर गांव के पास बने कट के करीब पहुंचे, तभी तेज़ रफ्तार SUV कार ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दो लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक कार में फंस गई और कार बाइक को घसीटती हुई करीब 100 मीटर तक आगे गई। इसके बाद कार एक ट्रक से जा टकराई, जिससे बाइक पर सवार बाकी दो लोगों की भी मौत हो गई। कार पूरी तरह से टूट-फूट गई, लेकिन उसका चालक बाल-बाल बच गया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। वहीं, आपको बतादें, कि इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर कट बनाने के बावजूद उचित सुरक्षा इंतज़ाम नहीं हैं, जिससे ऐसे हादसे आये दिन हो रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें