Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, बस और कार की भिड़त में पांच लोग जिंदा जले

February 12, 2024

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, बस और कार की भिड़त में पांच लोग जिंदा जले

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महाबन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार को एक बस और एक कार की भिड़त में पांच लोग जिंदा जल गए। दुर्घटना की सूचना पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष (एसएसपी) कुमार पाण्डे मौके पर पहुंचे और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार आज सुबह लगभग आठ बजे घटी इस दुर्घटना में जिन पांच लोगों की मौत हुई है वे सभी कार में सवार थे।

उन्होंने बताया कि आगरा की ओर से दिल्ली की ओर जा रही एक प्राइवेट डबलडेकर बस और कार में उस समय भिड़न्त हो गई जब कार के आगे जा रही बस का एक पहिया फट गया और बस पीछे की ओर मुड़ गई तथा पीछे से तेजी से आ रही कार से टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनो वाहनों में आग लग गई। जहां बस की 40 सवारियां सुरक्षित निकल आईं वहीं कार के लोग नही निकल सके और वे जिंदा ही जल गए। बस बोध गया से आ रही थी जब कि कार शिकोहाबाद से आ रही थी।

दोनो ही वाहन दिल्ली की ओर जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना पर एम्बुलेन्स और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे तथा आग को शांत कराया गया।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं तथा अभी तक ऐसा लगता है कि पांचो जले व्यक्ति पुरूष थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगरा दिल्ली मार्ग को साफ करा दिया गया है तथा बस की सवारियों को विभिन्न वाहनों से उनके गंतव्य स्थान भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें