Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक सड़क हादसाः पिकनिक पर जा रहे परिवार के चार सदस्यों की मौत, दो घायल

September 3, 2023

दर्दनाक सड़क हादसाः पिकनिक पर जा रहे परिवार के चार सदस्यों की मौत, दो घायल

पुलिस टीम ने बमुश्किल गाड़ी से सभी शवों को बाहर निकला
पीलीभीतः पीलीभीत से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां सड़क हादसे में लखनऊ के दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि पीलीभीत बस्ती मार्ग पर थाना जिले के थाना सेरामऊ उत्तरी क्षेत्र में अल्टो कार हाईवे पर खड़ी मुर्गी वाली गाड़ी से टकरा गई। जिससे यह हादसा हो गया। हादसा होने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा शाहजहांपुर बार्डर के करीब गढ़वाखेड़ा चौकी से तीन किमी. दूर जंगल के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के मुहल्ला खदरा निवासी अब्दुल्ला शनिवार की रात पत्नी सइमा राहत, चचेरी बहन बुतूल व मरियम और चचेरे भाई मोहम्मद अमीन व 6 माह की बेटी अभिहा के साथ पिकनिक स्पाट नैनीताल जा रहे थे। अचानक उनकी कार मुर्गी वाली गाड़ी से टकरा गई। हादसे में अब्दुल्ला, उनकी पत्नी सइमा राहत, बुतुल और मरियम की मौके पर ही मौत हो गई। अमीन और अबिहा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बमुश्किल गाड़ी से सभी के शव बाहर निकला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें