Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

निर्माणाधीन मॉल का गिरा लेंटर, 1 मजदूर की मौत, 7 घायल

January 15, 2024

निर्माणाधीन मॉल का गिरा लेंटर, 1 मजदूर की मौत, 7 घायल

गाजियाबादः गाजियाबाद में एक निर्माणाधीन मॉल की दूसरी मंजिल का लेंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम ने सोमवार को बताया कि यह मॉल टीला मोड़ थाना क्षेत्र के सिकंदर पुर के पास स्थित है और लेंटर गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।

गौतम ने कहा कि सभी को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य का इलाज किया जा रहा है। मृतक की पहचान अमरोहा जिले के अमित (22) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि मृतकों और घायल मजदूरों के परिजनों से शिकायत मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी। एसीपी ने कहा कि लेंटर गिरने का कारण जांच के बाद पता चलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें