Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Transfer News: सरकार ने 22 PCS अफसरों का किया ट्रांसफर, पढ़ें पूरी लिस्ट

February 13, 2025

Transfer News: सरकार ने 22 PCS अफसरों का किया ट्रांसफर, पढ़ें पूरी लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार की देर रात प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। यूपी सरकार ने 22 पीसीएस अफसरों के तबादले और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। स्थानांतरण के इस क्रम में पीसीएस अधिकारी राम भरत तिवारी को लखनऊ के अपर आयुक्त बनाया गया है। नीलम संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य संस्करण निदेशालय से अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय बनाई गई हैं।

पढ़ें पूरी ट्रांसफर लिस्ट…

  • राम भरत तिवारी को लखनऊ का अपर आयुक्त।
  • नीलम संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य संस्करण निदेशालय से अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय।
  • दुर्गेश मिश्रा अपर नगर आयुक्त गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुरादाबाद ।
  • अनिल कुमार को नगर मजिस्ट्रेट मेरठ से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बलिया ।
  • दुष्यंत कुमार मौर्य को अपर नगर आयुक्त वाराणसी से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कानपुर देहात।
  • अरविंद कुमार प्रधान को प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शाहजहांपुर ।
  • संतोष कुमार राय को उप जिलाधिकारी गाजियाबाद से अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर ।
  • कमलेश कुमार गोयल उप जिलाधिकारी बुलंदशहर से अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति लखनऊ।
  • नवीन कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी न्यायिक मैनपुरी से नगर मजिस्ट्रेट मेरठ ।
  • प्रखर उत्तम उप जिलाधिकारी गाजीपुर से अपर नगर आयुक्त गोरखपुर ।
  • संगम लाल को उप जिलाधिकारी आगरा से अपर नगर आयुक्त वाराणसी ।
  • नवदीप शुक्ला उप जिलाधिकारी रायबरेली से प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर।
  • पंकज कुमार सक्सेना को उप जिलाधिकारी सीतापुर से उप सचिव उत्तर प्रदेश विकास संपदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय गौतम बुद्धनगर ।
  • दीपक कुमार उप जिलाधिकारी सहारनपुर से संयुक्त सचिव बरेली विकास प्राधिकरण ।

PCS : इन अफसरों को भी नई जिम्मेदारी

  • सुरेंद्र बहादुर सिंह उप जिलाधिकारी कानपुर नगर से संयुक्त सचिव आगरा विकास प्राधिकरण ।
  • अनिल कुमार सिंह उप जिलाधिकारी आगरा से उप आवास आयुक्त मेरठ।
  • मांगे राम चौहान उप जिलाधिकारी बिजनौर से उप आवास आयुक्त मुख्यालय लखनऊ ।
  • प्रभाकर सिंह उप जिलाधिकारी कुशीनगर से नजूल अधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण ।
  • विपिन कुमार शिवहरे उप जिलाधिकारी हमीरपुर से विहित प्राधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण।
  • अनुज नेहरा उप जिलाधिकारी गौतम बुद्धनगर से सहायक नगर आयुक्त वाराणसी ।
  • प्रवीण यादव उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड औरैया से उप जिलाधिकारी श्रावस्ती ।
  • ऋषभ वर्मा उप जिलाधिकारी कानपुर नगर से उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड गौतमबुद्धनगर ।
  • ये भी पढ़ें: बटाला में CM भगवंत मान ने दी करोड़ों की सौगात, कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें