Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर प्रदेश में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत

April 25, 2023

उत्तर प्रदेश में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत

कौशांबी(उप्र): जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाम करीब पांच बजे हुए हादसे में एक महिला व दो बच्चों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव निवासी शिवकुमार (40), पत्नी अनीता व तीन बच्चों और एक भतीजी के साथ मोटरसाइकिल से मां शीतला कड़ा धाम से दर्शन करके अपने गांव लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कसिया गांव के सामने एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी, जिससे शिवकुमार उसकी बेटी सुहानी (5) तथा भतीजी अंजलि (14) की मौके पर ही मौत हो गई। मौर्य ने बताया कि हादसे में शिवकुमार की पत्नी अनीता, उसकी छह साल की बेटी और छह माह का बेटा घायल हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम हेतु भेजे गए हैं और घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल, कौशांबी में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें